Translate

Friday, August 2, 2019

थाना फतेहाबाद मे शांति समिति की बैठक संपन्न


आगरा।। थाना फतेेहाबाद में दो अगस्त को श्रावण मास में विभिन्न त्यौहारों एवं आगामी 12 अगस्त ‌को मनायी जाने वाली ईद के संदर्भ में शांती समिति की बैठक का आयोजन थाना फतेहाबाद में किया गया जिसमें सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने बैठक की बैठक में त्यौहारों पर सुदृण व्यवस्था के निर्देश दिये। वही ईद पर फतेहाबाद की शाही जामा मस्जिद के आस पास सफाई व्यवस्था तथा जानवरों की आमद रोकने के स्पष्ठ निर्देश दिये। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी राजकुमार चक ने नगर पंचायत अधिकारियों को ईद तथा अन्य त्यौहारों पर भी मंदिरों के आस पास सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिये। इस दौरान प्रमुख रूप से इंस्पैक्टर प्रवेश कुमार, पूर्व चेयरमेन शैलेश यादव, यदुवंश वर्मा, डा. विजेंद्र शर्मा, निक्की पाराशर, आनंद गुप्ता, आलोक बछरवारख् मनीष चक सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे थे।

 सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: