फतेहाबाद।।थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर जमुना पार गाय पकडने के लिए यमुना नदी पार करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।जिससे ब्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। 17वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र भदई निवासी पारौली सिकरवार रविवार को अपने छोटे भाई दीपक के साथ यमुना नदी पर गए थे।तभी उन्हें यमुना नदी के पार खेत मे आवारा गाय दिखाई दी।जिसे पकडने के लिए कप्तान सिंह ने अपने भाई दीपक को कन्धे पर बिठा कर यमुना नदी पार करते समय अचानक पैर गहरे पानी में चले जाने पर कप्तान सिंह पानी में डूबने लगा।दीपक के शोर मचाने पर आसपास के खेतो कार्य कर रहे लोग दौड़ पड़े।दीपक को बचा लिया गया।लेकिन कप्तान सिंह यमुना नदी में डूब गया।सूचना मिलते ही कप्तान सिंह के परिजन एवं प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद बीआर दीक्षित मय पुलिस बल के साथ यमुना नदी पर पहुंच गए।ग्रामीण गोताखोर यमुना नदी में कुदाये गए।लगभग दो धंटे के बाद गोताखोरो ने कप्तान सिंह को यमुना नदी से बाहर निकालने मे कामयाब रहे।लेकिन जब तक कप्तान सिंह की मौत हो चुकी थी।
आगरा से सोनू सिंह ब्यूरो चीफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment