आगरा। जनपद के थाना अछनेरा के गांव अहुआपुरा में रविवार सुबह अपने घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। जिसने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अहुआपुरा निवासी राजरानी पत्नी तोतीराम का शव उसके पति ने ऊपर की मंजिल पर फंदे पर लटका देखा। पत्नी को फंदे पर लटका देख वह सन्न रह गया। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर अछनेरा पुलिस पहुंच गई। मृतका के पति ने मोहल्ले को चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया दो दिन पहले मोहल्ले के चार लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। राजरानी ने इसका विरोघ किया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। रोजाना की भांति राजरानी ऊपर की मंजिल पर सोई थी।उन्हीं लोगों ने पत्नी की हत्या कर दी और आत्महत्या का दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। उनके पैरों के निशान भी बने हुए है। थाना प्रभारी निरीक्षक अछनेरा ने बताया मृतका के पति से तहरीर ले ली है। चार लोगों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी करने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेजा है। रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment