Translate

Saturday, June 12, 2021

शुक्लागंज नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 71 करोड़ का अनुमानित बजट स्वीकृत

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत शुक्लागंज नगर  पालिका की बोर्ड बैठक में 71 करोड़ का अनुमानित बजट स्वीकृत नगर पालिका परिषद गंगाघाट उन्नाव द्वारा बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2021 _22 की बजट हेतु अनुमानित आय का विवरण अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रस्तुत    आ य  के सापेक्ष वह 70 करोड़ 18,50,000 प्रस्तुत किया गया पालिका बोर्ड द्वारा प्रस्तुत  बजट वित्तीय वर्ष 2021 _22 को सर्वसम्मति से पारित किया गया पालिका बोर्ड बैठक के दौरान विकास कार्यों जलापूर्ति व्यवस्था ,मार्ग प्रकाश व्यवस्था , मरहला चौराहा पर स्थित सरकारी भूमि पर व्यवसाई कांप्लेक्स एवं पार्क के निर्माण नेहरू नगर में सरकारी भूमि पर बारात घर ,रैन बसेरा, एवं पार्क का निर्माण कार्य सर्वोदय नगर में सब्जी मंडी का निर्माण कार्य पालिका कार्यालय भवन का निर्माण पालिका क्षेत्र में कान्हा गौशाला निर्माण कार्य पालिका द्वारा दुकानों की नीलामी कार्य पर विचार विमर्श हुआ तदोपरांत बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई इसी क्रम में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु 20,000 लाइटों को खरीदने का प्रस्ताव दिया गया नागरिकों को शुद्ध जल आपूर्ति हेतु नगर के प्रत्येक वार्ड में वाटर कूलर लगवाए जाने नगर के भिन्न-भिन्न पालिका सरकारी भूमि पर वृक्षारोपण कार्य आदि सहित जनहितकारी विषयों पर चर्चा के उपरांत नगर पालिका गंगाघाट चेयरमैन रंजना गुप्ता की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किए गए।

रिपोर्ट : कुन्दन कुमार
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: