Translate

Wednesday, June 30, 2021

युवा सर्व कल्याण समिति का नये सदस्यों के साथ हुआ विस्तार

शाहजहाँपुर। युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से अध्यक्ष डॉ रूपक श्रीवास्तव के मोहम्मद जई स्थित आवास पर समिति की इकाई विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष याहिया व प्रभारी प्रांजल मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ| जहा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा डॉ लक्ष्मी रॉय ने नवीन सदस्य श्रीमती सरोज गुप्ता व केन्द्रीय विद्यालय २ के शिक्षक मोहम्मद नाजिश को समिति की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की, इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष याहिया ने वर्तमान साइबर क्राइम के बारे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यदि आम आदमी कानून की उचित जानकारी रखता है तो उसके साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय नहीं हो सकता, यदि पुलिस की कार्यवाही से कोई संतुष्ट नहीं है, उनकी बात थाने में नहीं सुनी जा रही है तब आम आदमी न्यायालय की शरण में आकर उचित न्याय पा सकता है, नवीन सदस्या श्रीमती सरोज गुप्ता ने कहा कि समिति ज़रुरतमंद लोगो को रोजगार देकर या ठप पड़े रोजगार में आर्थिक सहायता देकर उनको आजीविका का साधन दे सकती है जो उनके लिए हमेशा लाभप्रद होगी| समिति के उपाध्यक्ष निखिल कपूर व जिलाध्यक्ष विकास वर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य फाउन्डेशन के अध्यक्ष रजनीश प्रसाद कश्यप ने किय| इस अवसर पर प्रथम चरण की कोरोना बंदी में समिति की सेवा करने के लिए सदस्य केशव गुप्ता को सदस्य सत्यम रस्तोगी ने माला पह्नाकर सम्मानित किया, सभी के प्रति आभार इस्लामिया इंटर कालेज के प्रवक्ता हन्नान ने दिया| इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती खुशबू रानी राठौर, मिडिया प्रभारी कुलदीप कन्नौजिया सदस्य अभिषेक गोयनका, सदस्य प्रकुल सिंह, श्वेत रस्तोगी, हेमंत सैनी, हेमंत रस्तोगी अक्षत वर्मा रवि कश्यप, शशांक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे|

रिपोर्ट : आशीष कुमार वैश्य
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: