Translate

Tuesday, June 22, 2021

15 दिन में जन समस्याओं का समाधान ना होने पर भूख हड़ताल पर करेगी : भाकिमयू सिंघानिया

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान मजदूर इंग्लिश सिंघानिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस के सिंघानिया जी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मंडल प्रभारी रमाकांत दीक्षित एवं कल्पना सिंघानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबंधित एक मांग पत्र जिला अधिकारी जनपद लखीमपुर खीरी अरविंद चौरसिया  जी को सौंपा सौंपे गए मांग पत्र में 4 सूत्री मांग की गई जिसमें प्रमुख रुप से समस्त जनपद में स्थापित  बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिलो पर   बकाया किसानों का समस्त गन्ने का भुगतान  शुगर केन एक्ट के अधीन 14 दिनों में कराया जाए  जिसमें बाजाज चीनी मिल पलिया का 336  करोड़ रुपए तत्काल भुगतान कराया जाए एवं कृषकों द्वारा ली गई खाद आदि की कटौती  चीनी मिल के संपूर्ण भुगतान किए जाने पर अंतिम भुगतान होने पर  की जाए व पीएम केयर्स फंड/ मुख्यमंत्री केयर फंड/ आपदा फंड एवं अन्य मदों से तत्काल  बाढ़ पीड़ित एवं नदी कटान कटान से प्रभावित  लोगों को यथासंभव  आर्थिक मदद व दैनिक  खादय आदि वस्तुओं की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए साथ जनपद लखीमपुर के कस्बो व ग्रामीण  क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बचाव उपकरण पर्याप्त मात्रा में निशुल्क वितरित किये जाने की माँग की है समस्याओं का समाधान 15 दिनों मे नहीं किये जाने पर संगठन कोविड-19 के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार  अनिश्चितकालीन ( भूख  हड़ताल) धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या, आशु गुप्ता, अतुल राजवंशी, लक्ष्मीनरायन शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट : शत्रुजीत सिंह 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: