Translate

Monday, June 21, 2021

ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं का जीआरपी पुलिस ने किया सफल अनावरण

जीआरपी पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भारी संख्या में चोरी किए वस्तुएं बरामद

आगरा। जनपद के थाना जीआरपी आगरा कैंट क्षेत्र मे बीते दिनों  ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण थाना  जीआरपी पुलिस ने किया।बीती रात आगरा कैंट स्टेशन पर गश्त के दौरान चार अभियुक्तो को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था। शक्ति से पूछताछ करने पर चारों अभियुक्तों ने ट्रेनों में चोरी की वारदात का गुनाह कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों  के पास से भारी संख्या में सोने चांदी के आभूषण जिनकी लगभग कीमत 1.5 लाख की बताई जा रही है चोरी में उपयोग किए जाने वाले ओजारों के साथ  26900 की नगद राशि भी प्राप्त हुई। चारों अभियुक्तों पर मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया। 

रिपोर्ट : योगेश चौहान
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: