Translate

Sunday, August 4, 2019

माथुर वैश्य महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, महिलाओं को बांटे उपहार


फतेहाबाद,आगरा।। जनपद में माथुर वैश्य महिला मंडल उत्तर क्षेत्र में हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ईश वंदना से शुरू हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की बहुत ही अच्छी-अच्छी मलहारैै गाई व डांस किए। कार्यक्रम में महिलाओं को गेम भी खिलाएं गये। कार्यक्रम में शाखा सभा की सभी महिलाओं का माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम राजकुमार मैरोठिया अध्यक्षा फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र ने की। कार्यक्रम में रैनू संजय गुप्ता, शारदा गुप्ता, मीना गुप्ता, आशा गुप्ता, सुधा गुप्ता, ममता गुप्ता, भारती गुप्ता, आरती गुप्ता, हेमलता, वंदना, सुनीता, अंजू, ललिता, रितु, पुष्पा, अल्का, रिंकी, पिंकी आदि महिलाऐं उपस्थित रही थी।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र 

No comments: