लालगंज,रायबरेली।। आधुनिक रेल कोच कारखाना को केंद्र सरकार के द्वारा निगम बनाए जाने के प्रस्ताव का रेल कोच के हजारों कर्मचारी विरोध कर रहे हैं आए दिन गेट पर धरना प्रदर्शन हो रहा है। कर्मचारी नेता निगमीकरण के प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं है रेल को बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन चल रहा है।स्थानीय स्तर पर आंदोलन की अगुवाई ऋतुराज शुक्ला आदर्श सिंह बघेल रामबरन प्रवीण तिवारी रेल कोच तिवारी तेजपाल मनोज ओझा आदि कर्मचारी नेता कर रहे हैं। वहीं इन लोगों का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कार्य करने में तुली हुई है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि अगर सरकार ने अपने निगमीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया तो रेल कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार है।
जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment