दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी।। सिविल बार एसोसिएशन द्वारा अपर सत्र न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वृक्षारोपण का प्रारंभ दोपहर एक बजे अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र पाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परशुराम तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट उरूज फातिमा व उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने अलग अलग प्रजाति के पौधे लगाकर किया 2 बजे कार्यक्रम में मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने भी पहुच कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अमलताश सेमल बकेना आंवला शीशम आदि कई प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए वृक्षारोपण अभियान में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला महामंत्री रईस अहमद खान वरिष्ठ अधिवक्ता अबधेशचंद दीक्षित सुरेन्द्र नाथ गुप्ता रामखिलावन मिश्रा छोटेलाल शर्मा कमल गुप्ता मानस त्रिवेदी धीरेश प्रताप सिंह अनिल पाण्डेय मनोज दीक्षित सुरेश तिवारी मुनेश मिश्रा रवि शुक्ल इंदु शेखर मिश्रा सुशील त्रिवेदी मनोज गुप्ता सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment