कन्नौज।। भारतीय जनता पार्टी जनपदीय कार्यालय पर भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर समस्त कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने कहा कि, सुषमा जी ने भारतीय राजनीति में एक मिसाल बनाई है। 1977 से अब तक भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर बखूबी अपने दायित्वो का निर्वहन किया है। इसी के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए भी एक महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की है। जनता दल की अध्यक्ष तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए तमाम जनता के हित के कार्यों को किया। क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए ये बहुत ही दुःखद क्षण है, हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि, उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने के संबल प्रदान करें। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए सुषमा जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय राजनीति का सर गर्व से ऊंचा किया।जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के ये अपूर्णनीय क्षति है। इसके उपरांत सभी ने 2 मिनट का मौन रख माननीय सुषमा जी की आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख रामशंकर लोधी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य वीर सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री अवधेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य महेश शास्त्री, विपिन द्विवेदी, आर.के. बर्मा, अनिल पाठक, रामशंकर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, शिवानंद बर्मा, राजीव ठाकुर, शिवेंद्र कुमार, छोटू यादव, नंदू सैनी, शोभित कश्यप, शैलेन्द्र सिंह गौर, नरेंद्र दोहरे, राजा पाठक, अनुराग तिवारी, सचिन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment