Translate

Sunday, August 4, 2019

कावड़ियों का जत्था हुआ रवाना, गंगाजल लाने जाना एक पुनीत कार्य


रायबरेली।महराजगंज पैदल यात्रा कर गंगाजल लाने जाना एक पुनीत कार्य है। हिंदू धर्म में ऐसे कार्य को करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह उद्गार महराजगंज क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव से निकली कांवरिया यात्रा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व्यक्त कर रहे थे। वहीं मौजूद महराजगंज उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के अध्यक्ष राजन प्रजापति ने भी उपस्थित कांवरियों को मुंह मीठा कराकर पैदल यात्रा करने की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि कांवरिया यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है जो हिंदू धर्म की एकता का प्रतीक है। बताते चलें कि बावन बुजुर्ग बल्ला गांव से सैकड़ों की संख्या में युवा कांवरियों द्वारा कांवरिया यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरिया यात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा, एसके सोनी, संरक्षक विचित्र चौधरी, संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह(नीलू सिंह), अध्यक्ष राजन प्रजापति, महामंत्री अरविंद कुमार मौर्य, सत्यम वर्मा, अनुभव अवस्थी, अर्पित वर्मा, गया प्रसाद मौर्य, विनीत मौर्य, नवनीत मौर्य, ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा कांवरिया यात्रा में डीजे और बोल बम बम के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कांवरिया यात्रा निकाली गई।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: