Translate

Thursday, August 1, 2019

श्रावण मास में भगवान भोले नाथ की शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा भक्ति के साथ कलश यात्रा से 02 अगस्त सायं 04 बजे से शुरू कराया जायेगा



अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर 
शाहजहाॅपुर।। देव भूमि भारत, जिसकी मिट्टी का तिलक किया जाता है, जहाॅ नदियों को नमन किया जाता है, जहाॅ ओंकार की गूंज, मंदिरों की शंख ध्वनि और हवन का धंुआ ही नही, बल्कि रिमझिम सावन में मेंहदी के बूटे, नवरात्रि में नवदुर्गा की आराधना तो कभी अमावस की काली रात में माटी के दीयों की दीपमालिका झिलमिलाती है। जहाॅ वर्ष में चार बार ऐसे महाकुम्भ का पर्व मनाया जाता ळै। जहाॅ आकर श्रद्वालुजन अपनी समस्त समस्याओं से ऊपर उठ जाते हैं, अपने समस्त पापों से मुक्त हो जाते है। यह पर्व प्रतीक है हमारी धार्मिक एकता का, हमारी प्राचीन संस्कृति का, हमारी परम्परा का। यह महोत्सव जो युग-युगों से इस पुण्य भारत-भूमि पर मनाया जाता रहा है, इसका उददेश्य यही है कि एकता हमारे जीवन का शाश्वत धर्म है और जिसका हमें किसी भी कीमत पर निर्वाह करना है। अध्यात्म की इस धरती पर त्यौहारांे के अनेक रंग है, इसी कारण अध्यात्म की इस धरती पर सौभाग्यवश भगवान भोले नाथ की कृपा और आप सभी मित्रो के आर्शीवाद से हमारी समिति आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान को विगत वर्षो की भाॅति पांचवी वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा कराने का अवसर प्राप्त हुआ है। भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा शाहजहाॅपुर में 03 अगस्त दिन शुक्रवार से प्रारम्भ 11 अगस्त 2019 दिन रविवार तक चलेगी। कथा प्रतिदिन सांय 04 बजे से रात्रि. 08 बजे तक परम संत प्रशान्त प्रभू जी महाराज काशी बनारस के श्री मुख से श्रवण करायी जायेगी। कथा का स्थान राजकीय क्रीडा स्थल रामलीला मैदान खिरनी वाग शाहजहाॅपुर में होगी। भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा के प्रारम्भ में 02 अगस्त दिन शुक्रवार को समय 04 बजे सायः से भगवान भोले नाथ की क्लश यात्रा राजकीय क्रीडा स्थल खिरनी वाग से खन्नौत नदी तक जायेगी वहाॅ से जल लेकर सायं 5 बजे तक उक्त मैदान मंे पूजन उपरान्त समापन हो जायेगी। इसी आयोजन के अन्र्तगत 12 अगस्त दिन सोमबार को समय सायं 12 बजे से स्थान राजकीय क्रीडा स्थल रामलीला मैदान खिरनी बाग शाहजहाॅपुर में भगवान भोले नाथ का रूद्वाभिषेक किया जायेगा। समिति ने भगवान भोले नाथ की कृपा से 1108 पार्थिक शिवलिंगो का रूद्वाभिषेक शिव भक्तो द्वारा किया जायेगा। इस रूद्वाभिषेक की विशेषता यह है। पार्थिक शिव लिंगो का निर्माण शिव भक्तो द्वारा किया जायेगा एवं समस्त पूजन सामग्री 108 जडी-बूटियाॅ फूल,फल, दूध, दही, शहद, आदि अनेक प्रकार की पूजन सामग्री समिति द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। इसी आयोजन के अन्र्तगत समापन उपरान्त भगवान भोले नाथ का विशाल भण्डारा 13 अगस्त 2019 को दोपहर 12 बजे से शिव इच्छा तक राजकीय क्रीडा स्थल रामलीला मैदान खिरनी बाग शाहजहाॅपुर में चलेगा। भगवान भोले नाथ की असीम कृपा के पात्र बनने हेतु इस महाआयोजन में भाग अवश्य लें। और भगवान भोले नाथ की शिव महापुराण कथा सुनकर एवं भगवान भोले नाथ का प्रसाद एवं भण्डारा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस आयोजन की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं यह है। कि आयोजन समिति ने भक्त जनों के बैठने के लिए बाटर प्रूफ टैन्ट कानपुर से बडे ही विशाल स्तर पर लगवाया जा रहा हैै। इस आयोजन में समिति ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अनेक प्रकार की तैयारीयां कर ली है।

No comments: