रायबरेली।। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुरावां में ग्राम प्रधान शैल कुमारी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव रमण प्रताप सिंह के अथक प्रयासों से ग्राम सभा की भूमि को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय लेखपाल राजाराम तथा विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय जमुरांवा के प्रधानाध्यापक प्रदीप चौरसिया रहे। आपको बता दें कि, जमुरावां ग्राम सभा की भूमि पर ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि के अथक प्रयासों से 105 वृक्ष जिसमें से शीशम, सागौन और सफेदा के वृक्ष लगाए गए है। वृक्षारोपण के उपरांत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय लेखपाल राजाराम ने बताया कि, वृक्ष लगाना एक पुनीत कार्य है तथा मानव जीवन के लिए लाभकारी है। वृक्षों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो, जीवन के लिए अति आवश्यक है। मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड वृक्ष ग्रहण करते हैं उसके बदले हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप चौरसिया ने बताया कि, हर व्यक्ति को अपने घर के आस-पास तथा ग्राम सभा की जमीन पर कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाने चाहिए क्योंकि, एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते है। वृक्ष वातावरण को संतुलित बनाने में सहायक होते हैं। आज के युग में वृक्षों के अत्यधिक कटान से निरंतर मानव जीवन खतरे में जा रहा है जिसको देखते हुए वृक्ष लगाना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है।इस मौके पर रुद्र प्रसाद त्रिपाठी, जग दत्त त्रिपाठी, गंगा बख्श यादव, प्रवीण त्रिपाठी, सार्जन श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, पंचायत मित्र सच्चिदानंद त्रिपाठी, कोटेदार राजेन्द्र त्रिपाठी आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment