Translate

Saturday, September 14, 2019

देवर भाभी ने जहर खाकर जान दी

रात से थे गायब सुबह बाजरा के खेत में दोनों के शव मिले

आगरा।। जनपद के थाना डौकी क्षेत्र के गांव मेवली कला में देवर और भाभी ने जहर खाकर की आत्महत्या देवर और भाभी के बीच नाजायज अवैध संबंध बताएं जा रहे है।पुलिस छानबीन में जुट गई है।थाना डौकी क्षेत्र के गांव मेबली कला निवासी नवल सिंह वर्मा का छोटा पुत्र 22 वर्षीय डालचंद और उसकी भाभी ममता देवी पति रंजीत वर्मा शुक्रवार रात को दोनों अचानक गायब हो गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पहले गांव में काफी तलाश की बाद में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां फोन किए लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में युवक और एक महिला का शव बाजरा के खेत में पड़ा देखा तो उसने गांव में जाकर सूचना दी इसके बाद जब ग्रामीण  खेत मैं पहुंचे तो दोनों की शिनाख्त ममता और डालचंद के रूप में हुई दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे अनुमान लगाया गया कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी मिलते ही नवल सिंह के परिवार में कोहराम मचा गया है।  घर की महिला मृतक ममता को बुरी तरह कोर्स रही है। सूचना मिलने पर थाना डौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों से पूछताछ के बाद दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हादसे की की खबर मिलते ही ममता के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। नवल सिंह के बड़े पुत्र रंजीत की शादी 2015 में ममता से हुई थी रंजीत का छोटा भाई डालचंद अपनी भाभी ममता की तरफ आकर्षित होने लगा था।देवर भाभी का रिश्ता हंसी मजाक का रहा था। लेकिन एकाएक रिश्ते ने नाजायज संबंध होने लगे थे। शुरुआत में इस रिश्ते के बारे मैं परिजनों को नहीं पता थी। बाद में देवर भाभी  के रिश्तो के बारे मैं परिजनों को भनक लग गई परिजनों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया और पहरेदारी भी शुरू कर दी थी। रिश्तो को लेकर रंजीत की अपनी पत्नी ममता से भी मनमुटाव हो गया था। लिहाजा यह माना जा रहा है। की परिजन के रिश्ते में बंधक बनने पर डालचंद और ममता ने एक साथ मरने का फैसला कर लिया था।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: