Translate

Saturday, September 28, 2019

शारदीय नवरात्र उत्सव की सौंपी जिम्मेदारियां


बिलारी।। नगर के श्री राम आश्रम काली मंदिर के भजनानंद सत्संग हॉल में हवा करते हुए आश्रम के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने शारदीय नवरात्र उत्सव की जिम्मेदारियां सौंपी। बताया कि 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8:00 से 12:30 बजे तक हवन पूजन होगा। मुख्य यजमान समाचार पत्र अभिकर्ता नन्हे राम व पत्नी रामबेटी रहेंगी। इसके अलावा अनेकों लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई बैठक में ठाकुर डंबर सिंह, मोहन लाल शर्मा, अरविंद सक्सेना मनोज शर्मा शिव कुमार गुप्ता स्वामी पूर्णानंद सरस्वती ब्रह्मचारी पांडे विजय पाल सिंह शिव कुमार गुप्ता ग्राम प्रधान कल्याण सिंह नवल किशोर गुप्ता राजेश प्रजापति रामबाबू गुप्ता नवीन सिंगल अवतार गुप्ता बृज रतन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

बिलारी,मुरादाबाद से राघवेंद्र सक्सेना बीनू की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: