Translate

Wednesday, September 18, 2019

सडक दुर्घटना मे एक की मौत,तीन घायल


लालगंज रायबरेली।। लालगंज कस्बे के सर्वोदय नगर निवासी राघवेन्द्र सिंह राठौर उर्फ बबलू पुत्र नरेन्द्र राठौर की सडक दुर्घटना मे मौत हो गयी है।वहीं सर्वादय नगर निवासी रोहित बाजपेयी,बरहा निवासी अनूप सिंह व आचार्य नगर लालगंज निवासी अभय सिंह गम्भीर रूप से घायल बताये जाते है।पुलिस ने राघवेन्द्र सिंह का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है।दुर्घटना बांदा बहराइच एनएच पर हुयी बतायी जाती है।राघवेन्द्र सिंह की   मौत से परिवार मे गमी छा गयी है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: