Translate

Tuesday, September 17, 2019

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी का हुआ जोरदार स्वागत


रायबरेली।। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुभाष यदुवंश जी का लखनऊ से प्रतापगढ़ संगठनात्मक कार्य हेतु जाते समय क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश श्री विजय यादव जी के नेतृत्व में त्रिपुला चौराहा रायबरेली पर सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मा0 अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की बधाई दी ।एवं कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना पूरा पूरा योगदान दें। एवं इस अवसर पर युवा नेता अजीत सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महा मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा असहाब खान,अभिषेक मिश्रा विधानसभा संयोजक रायबरेली ,शिवेंद्र सिंह,राम शंकर यादव ,सरबजीत सिंह गांधी, अरुण यादव, जावेद, तिलक तिवारी, मयूर शर्मा ,अंकुर उमाशंकर,परुण यादव,रोशन त्रिपाठी ,नितेश पाठक,ऋषभ वर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: