Translate

Tuesday, September 17, 2019

चारागाह की भूमि पर दबंगों का हो रहा कब्जा ! कब होगी कार्यवाही


नसीराबाद रायबरेली।। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार सुरक्षित जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे पर सख्त होकर एंटी भू टास्क फोर्स का गठन कर भूमाफियाओं पर नकेल कसने का फरमान जारी कर रखा है।वहीं रायबरेली जनपद के सलोन तहसील में इसका कोई असर नही होता दिखाई दे रहा है।जहां दबंगों द्वारा चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे रायपुरटोड़ी में चारागाह भूमि गाटा संख्या,58 रकबा 1.651 व गाटा संख्या 225 रकबा 1.233 जो कि राजस्व अभिलेखों में चारागाह दर्ज है।पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।इस बावत पूर्व हल्का लेखपाल से कई बार शिकायत भी की गयी।परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही हो रही है।जिससे दबंगो के हौंसलें बुलंद होते जा रहें है।और वो निरंतर सुरक्षित (सरकारी)भूमि पर कब्जा कर रहें है।वहीं हल्का लेखपाल रामसुरेश का कहना है कि हमें अभी अभी चार्ज मिला है।चारागाह भूमि की जांच कर कब्जा करने वालों पर  मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में नही होने दिया जायेगा।

आशीष कुमार सिंह उपजिलाधिकारी सलोन

चारागाह की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत मिली है।राजस्व टीम को जांच का आदेश दिया गया है।जांच रिपोर्ट मिलने पर अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही की जायेगी।सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा क्षम्य नही।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: