Translate

Thursday, September 26, 2019

चंद पैसो की खातिर वन माफिया आये दिन हरे भरे पेड़ो को बना रहे निशाना

साहब!नसीराबाद क्षेत्र में अवैध कटान जोरों पर!जिम्मेदार मौन 

नसीराबाद,रायबबरेली।। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार पर्यावरण पर गंभीर होकर वृक्षारोपण पर खासा जोर देकर करोड़ो अरबों रूपये खर्च कर रही है।साथ ही वृक्षारोपण कर लोगों को प्रेरित भी कर रही है।वहीं थानाक्षेत्र में वन माफिया सरकार के सपनों पर आरा चलाने से बाज नही आ रहें है।बतातें चलें कि थानाक्षेत्र में वन माफिया सक्रिय हो खुलेआम हरे भरे पेड़ों को निशाना बना कर हरियाली की वाट लगा रहें है।जहां क्षेत्रीय पुलिस व वन विभाग पूरी तरह से अंजान बने बैठे है।जो अपने आपमें कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।जिससे वनमाफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहें है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अशरफपुर में मुन्नालाल की बाग के बगल पंडित की बाग में वनमाफियाओं द्वारा हरे महुआ, नीम व चिलवल के पेड़ काट कर जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहें है।जहां थाना क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा आये दिन हरे भरे पेड़ों को निशाना बनाया जा है।वहीं सबसे खास बात यह भी है कि पुलिस विभाग व वन वन विभाग को इसकी भनक तक नही।या यूं कहा जाये कि सब जानते हुये भी अंजान हैं।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: