Translate

Saturday, September 28, 2019

सामाजिक संगठनों ने ग्लोबल क्लाईमेट सप्ताह के आठवें दिन भी विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया


फिरोजाबाद।। पर्यावरण को बचाने की मुहिम में शामिल कई देश और सामाजिक संगठनों ने ग्लोबल क्लाईमेट सप्ताह के आठवें दिन भी विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। विश्व स्तरीय मुहिम के लिए जब रेड टेप मूवमेंट के संस्थापक, सहायक निदेशक बचत/सलाहकार जल शक्ति अभियान फिरोजाबाद एवं पर्यावरण विद प्रभात मिश्र ने हमारे संवाददाता को बताया कि 'हम ग्रेटा के साथ खड़े हैं' और 'बेहतर भविष्य' के लिए बदलाव कर रहे हैं। प्रकृति के बदलाव के लिये हमें क्लाईमेट एक्शन लेना चाहिए। यह परिवर्तन सभी 'नागरिकों' के प्रयासों से ही सम्भव है। हमारा संयुक्त प्रयास ही मानव जनित क्लाइमेट चेंज’ को हरा सकता है। जनपद फिरोजाबाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत जनआधार कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रेड टेप मूवमेंट की शपथ एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनआधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीन कुमार शर्मा ने वृक्ष पर रेड फीता बांधकर किया। इस अवसर पर चिराग सोसायटी के निदेशक/बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य जफर आलम ने उपस्थित सभी गणमान्यों को जल बचाने एवं अधिक पौधरोपण कर उनकी अच्छी तरह से देखरेख करने के लिये प्रेरित किया और पर्यावरण हित में रेड मूवमेंट की शपथ दिलाई तथा बच्चों को चाइल्ड हैल्प लाइन नम्बर 1098 के विषय में भी जागरूक किया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अग्रवाल, विकास बंसल, जनआधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नाज़िम रसूल, अंकेक्षक विजय वर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ अग्रवाल एवं शिक्षक जब्बार अली, ताज़वर फ़ातिमा, फरहान वकील, नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: