Translate

Sunday, September 15, 2019

सभी के दिलों में अपनी जगह बना रहे है : इंतजार सिंह


डलमऊ,रायबरेली।। जनपद में अपने कुशल व्यवहार को लेकर भावी प्रत्याशी इंतजार सिंह ने डलमऊ क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है।श्री सिंह सभी के सुख:दुख में शरीक होकर गरीबो का हाथ भी बटा रहे जिससे उनकी हर ओर सराहना हो रही है। बता दे की गदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले इंतजार सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है,साथ ही वह कई सालों से जनसेवक के रूप में जनता का साथ भी दे रहे हैं। डलमऊ क्षेत्र की जनता के लिए दिन रात खड़े रहने वाले इंतजार सिंह ने जनता के ही कहने पर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लड़ने का मन बनाया है,वैसे तो श्री सिंह जनता के लिए हर एक मोड़ पर खड़े रहते हैं लेकिन भावी प्रत्याशी होने के चलते वह और भी तेजी के साथ जनता की हर संभव मदद कर रहे हैं।उनकी कार्य करने की शैली को देखकर क्षेत्र की जनता भी सराहना कर रही है।गांव के अनिल कुमार कहते हैं कि अगर इंतजार सिंह जैसा नेता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत जाए तो वास्तव में वह गरीबों के मसीहा कहलाए जाएंगे,और यह भी कहा कि श्री सिंह कुछ ना होने पर तो वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं और अगर वह जिला पंचायत सदस्य बन जाते हैं तो वास्तव में वह गरीबों के मसीहा हो जाएंगे।ग्रामीण शबाब हुसैन कहते हैं कि इंतजार सिंह मन के साफ और दिल के सच्चे हैं।ऐसे ही लोगों को जिला पंचायत सदस्य बनना चाहिए,वास्तव में वह क्षेत्र के गरीबों की सुनते हैं।इंतजार सिंह ने क्षेत्र में बहुत से सराहनीय काम किए हैं।जिनको हम या हमारे गांव के लोग बयां नहीं कर सकते है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: