आगरा।। यमुना एक्सप्रेस वे से पीड़ित किसानो का मुआवजा ना मिलने पर किसानो में आक्रोश हिन्दू धर्म रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष रामजी उपाध्याय व कुछ किसान नेताओं ने गांव गांव जाकर जन सम्पर्क किया। किसानो का आरोप है कि हमारी जमीन को एक्सप्रेस, इंटरचेंज, टोल प्लाजा व टाउनशिप के लिये जवरन जमीन अधिग्रहण किया गया। उचित मुआवजे को लेकर कुछ किसानो ने न्यायालय की शरण ली उसमें न्यायालय का आदेश किसान हित में आया कुछ किसान आंदोलन कर रहे थे उनके सामने उस वर्तमान सपा सरकार को झुकना पड़ा और सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुला कर यमुना विकाश प्राधीकरण को आदेश दिया कि किसानो को 64.7 % व10% विकशित भूखंड दिया जाये लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया किसानो ने निर्णय लिया कि 64.7 % अतिरिक्त मुआवजा दिया जाये,10 % विकशित भूखंड दिया जाये व किसानो पर लगे झूठे मुकदमे वापस लिये जाये नही तो 10 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाये । जिन गांवों में दौरा किया उन गांवों के नाम पैंतखेडा, पर्वतपुर, सौरई, हाजीपुर खेडा, भूडनगरिया, मलूपुर आदि गांव में दौरा किया गया वही दौरा करने वालों में भोला राम सतीस उपाध्याय रामवीर सिंह पंकज शर्मा दरोगा सिंह महाराज सिंह हेमंत कुमार शब्बीर खां आदि मौजूद थे।
सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment