Translate

Thursday, October 26, 2017

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की सरगर्मी बढ़ गयी

फिरोजाबाद ।। जनपद के शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिये अभी अधिसूचना जारी नही हुयी है।लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की सरगर्मी शिकोहाबाद नगर मे बढ गयी है।जहां तक सुनायी पड रहा है कि भाजपा,सपा,बसपा व कांग्रेस सभी राजनीतिक दल चुनाव चिन्ह के साथ नगर पालिका का चुनाव लडने की योजना बना रहे है।वहीं शिकोहाबाद नगर  पालिका सामान्य सीट होने के कारण एक दर्जन से अधिक निर्दलीय प्रत्यासी भी मैदान मे कूद पडे है।सभी राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर भी जारी है। भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने शिकोहाबाद में बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावो मे जुटने का आहवान किया नगर उपाध्यक्ष सुरेश भदौरिया विमल वशिष्ठ लक्खा सिंह बघेल डॉ राम कैलाश यादव आदि भाजपा पदाधिकारी ने भी वार्ड वाइज जनसम्पर्क व बैठकें कर वार्ड कमेटियों को सक्रिय करने का कार्य किया है।भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल  शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है।कार्यकर्ताओं की राय से ही अध्यक्ष चुनाव मैदान मे उतारा जायेगा।पार्टी सभी वार्डों मे चुनाव लडने जा रही है।योगी सरकार की लोकप्रिय योजनाओं के चलते जनमानस भाजपा के पक्ष मे है।भारतीय जनता पार्टी  सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लडकर फतह करेगी।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: