Translate

Saturday, October 28, 2017

संयुक्त चिकित्सालय में महिला से दुष्कर्म, युवक हिरासत में

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में जिला संयुक्त चिकित्सालस पहुॅचने वाली महिलाओ की आवरू की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खडे हो रहे है। अस्पताल मे भी महिलाओ से रेप की घटनाओ को अंजाम देने मे अपराधिक मानसिकता के लोगो को भय नही लग रहा। ऐसा ही वाक्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में सासू मां को दवा दिलाने गई महिला को बहला फुसला कर कमरे में ले गया, जहां युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार पर अस्पताल में हंगामा मच गया। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।

शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ली की महिला अपनी सासू मां को उपचार के लिए सुबह ११ बजे अस्पताल लेकर आई थी। इसी दौरान अस्पताल में संविदा पर काम करने वाला एक युवक ने महिला को बहला फुसला कर अपने कमरे में बुला ले गया। यहां जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला ने चीखपुकार मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसकी बेटी को पकड़ कर चुपचाप रहने के लिए कहा। इस पर भयभीत महिला शांत बनी रही। जैसे ही वह कामांध युवक के चंगुल से छूट कर बाहर आई तो उसने शोर मचा दिया। महिला द्वारा दुष्कर्म की बात कहने पर अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मरीज और तीमारदारों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी होते ही समुदाय विशेष के लोग थाने पहुंच गये। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है। इस संबंध में एसओ ने बताया महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: