Translate

Sunday, October 22, 2017

पुलिस ने कल हुई महिला की हत्या के पीछे बताया अवैध सम्बन्ध

पुलिस ने कल हुई महिला की हत्या के पीछे बताया अवैध सम्बन्ध

फिरोजाबाद ।। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध सामने आये हैं और आगे बताया कि शनिवार रात 11 बजे के करीब एटा रोड स्थिति नगला कुंवर प्रसाद में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बच्चे से पूछताछ के बाद दबिश दी और मटसेना के गांव सिकैरा निवासी भूरेसिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बका भी घर से ही बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी पति ने बताया कि 18 अक्टूबर को कानपुर से घर पहुंचा था। रात लगभग साढ़े आठ  बजे जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख उसका खून खौल गया। पत्नी को काफी समझाया और ब्रजमोहन को छोड़ने के लिए मिन्नतें कीं।शनिवार सायं सीमा पडौसी के घर चली गई और उसके बुलाने पर भी घर नहीं आई। इससे आक्रोशित भूरे ने उसकी मौत का निश्चय कर लिया। रात 11 बजे सौते में उसका गला दबाया। विरोध पर उसने पास रखे बका से पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोल कर बाहर भागने लगी। इसी दौरान गैलरी में दरवाजे के बीच में उसने पत्नी के गला पर बका से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूरे ने बताया घटना के बाद उसने बका
कमरे में छिपा दिया और भाग गया। लेकिन वह शहर से बाहर जाता, उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है

बताया बेवफा पत्नी की मौत का नहीं अफसोस

फिरोजाबाद पुलिस हिरासत में आये पत्नी के हत्यारोपी भूरे सिंह के चेहरे पर पत्नी की हत्या का कोई शिकन नहीं थी। उसने कहा बेबफा पत्नी की हत्या का उसे कोई अफसोस नहीं है। उसने बताया कि विगत दो साल से उसकी पत्नी ब्रजमोहन के साथ रह रही थी। ब्रजमोहन ने ही उसे यहां कमरा दिलाया था।विगत दो साल से उसने कभी उसे पत्नी सुख नहीं दिया। भूरे ने बताया कि दो साल पूर्व ब्रजमोहन के साजे एक गाड़ी खरीदी थी। यहीं से उसकी पत्नी और ब्रजमोहन के संबंध बन गए। ब्रजमोहन भी शादीशुदा है। लेकिन आठ साल शादीहोने के बाद भी बच्चे न होने से वह भी परेशान रह रहा था।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: