Translate

Saturday, October 28, 2017

नगर पंचायत के चुनाव में मुर्दे भी करेंगे मतदान

लालगंज रायबरेली। आगामी निकाय चुनाव में मुर्दे भी मतदान करेंगे। लगातार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के बाद भी मतदाता सूचियों से मृतकों के नाम विलोपित नहीं हो सके।
मतदाता सूचियों में मृतकों के नाम पड़े होने से मतदाता जनसंख्या अनुपात का मेल भी ठीक से नहीं बैठ पा रहा। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है जिनमें भारी खामियां हैं। हिंदू के घर में मुस्लिम तो मुस्लिम के घर में ¨हदुओं के नाम दर्ज हैं। एक एक मकान संख्या में कई परिवार दर्ज कर दिए गये हैं। मृतकों का तो कहना ही क्या। वह भी चुनाव में मतदाता संख्या बढ़ा रहे हैं। उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल हैं। उदाहरण के लिए यदि नगर के वार्ड संख्या 2 मुहल्ला चमनगंज की बात करें तो मतदाता सूची के क्रमांक 28 पर सरजू प्रसाद का नाम दर्ज है जिनकी काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। इतना ही नही क्रमांक 217 पद दर्ज सुशीला पत्नी रमेश सिंह, क्रमंाक 235 पर दर्ज बचनू, क्रमांक 349 पर दर्ज शिवदेवी पत्नी बैजनाथ, 382 पर दर्ज श्याम कुमार, 555 पर दर्ज बुधाना पत्नी स्व.संतराम, क्रमांक 608 पर दर्ज रामगोपाल, 667 पर दर्ज सुखलाल, 693 पद दर्ज शिवदुलारी, 738 पर दर्ज गयादीन, 739 पर दर्ज लक्ष्मी, 746 पर दर्ज अयोध्या की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से नही हट सके। वार्ड संख्या 11 मुहल्ला पूरेदेवी की मतदाता सूची क्रमांक 58 पर दर्ज मंगल की मृत्यु भी कुछ महीनों पहले हो गई। लेकिन नाम विलोपित नहीं हो सका। मतदाता सूची में दूसरे के घर में दूसरे का नाम व एक ही नाम कई बार दर्ज होने के भी कई मामले हैं। जैसे पूरेदेवी की मतदाता सूची में क्रम संख्या 326 च 327 पर एक ही नाम मो इस्माइल दर्ज है। उल्लेखनीय है कि तहसील प्रशासन द्वारा लगातार बीएलओ की बैठक कर उनसे घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ मृतकों के नाम विलोपित करने के निर्देश दिए जाते रहे। उन्हें एक बुकलेट भी दी गई थी जिसमें परिवार का विवरण दर्ज कर मुखिया का हस्ताक्षर भी कराना था। मुखिया के हस्ताक्षर कराकर बीएलओ ने बुकलेट तहसील में जमा कर दी इसके बाद भी मतदाता सूची से मृतकों का नाम न कटना दर्शाता है कि बीएलओ ने बजाय घर-घर जाकर सर्वे करने के एक जगह पर बैठकर कागजी खानापूरी कर दी है। यह हाल लगभग सभी वार्डों का है।
नगर पंचायत लालगंज की स्थिति वार्ड संख्या- 15,जनसंख्या-28797,मतदाता-19298,मतदेय स्थल-05,बूथ संख्या- 32,सामान्य बूथ -09,संवेदनशील -06,अतिसंवेदनशील-17

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: