Translate

Tuesday, October 31, 2017

कॉग्रेस नेत्री लक्ष्मी सिंन्हा के नाम से विपक्षी पार्टियों में बचा घमासान

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। रायबरेली में इस बार नगर पालिका परिसद के चुनाव में सभी की निगाहे जमी हुई है। चाहे वह गैर राजनीतिक दलों के लोग हो अथवा राजनीतिक दलों के। इस बार चुनाव में उम्मीदवारों के बीच में रस्साकसी जारी है। भाजपा से कई उम्मीदरवार मैदान में है। तो कॉग्रेस भी इससे पीछे नहीं है कॉग्रेस से भी कई प्रत्याशी मैदान में दिखाई पड़ रहे है। लेकिन इन सब के विपरीत कॉग्रेस से लक्ष्मी सिन्हा जोकि कॉग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता है वह भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं लोगों द्वारा उनकों जबरजस्त समर्थन भी मिल रहा है। जिससे अन्य राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। कि अगर कॉग्रेस से लक्ष्मी सिन्हा मैदान में आ गई तो अन्य पार्टियॉ भी अपने प्रत्याशी उनके ही टक्कर का हो ऐसा विचार हो रहा है। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि भाजपा द्वारा अभी कोई प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। हाई कमान हो तय करेगा वहीं मान्य होगा। सपा से भी दो कन्डीडेट मैदान में है एक वर्तमान चेयरमैन मो0 इलियास तो दूसरी और मनोज पाण्डेय के भाई अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं बसपा से भी टक्कर दिया जा रहा है। लेकिन हर गली, और मुहल्लों में जहॉ चर्चा होती है बस दो ही पार्टियों की बात कही जा रही है। एक कॉग्रेस तो दूसरा बेजीपी। ये दोनों पार्टियों में अब कौन उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहा है जनता की धड़कनो साथ पार्टी के उम्मीदवारों जो चुनाव मैदान में है उनकी भी धड़कने तेज हो गई है। कॉग्रेस उम्मीदवारों को परख रही है हाई कमान में उम्मीवारों के नाम की लिस्ट जा चुकी है वहॉ क्या तय होता है यह समय बतायेगा। लेकिन कही न कही जनता के मुंह से जो सुना जा रहा है उन नामों में लक्ष्मी सिन्हा का नाम सबसे तेजी के साथ लोगों के मुंह से सुना जा रहा है। लोगों का कहना है कि लक्ष्मी सिंन्हा महिलाओं में काफी लोगप्रिय है और उनसे जनता का जुड़ाव काफी पुराना है। वह जनता के दुःख सुख सभी में शामिल रहती है। इस लिए वह चेयरमैन पद के लिए सर्वश्रेश्ठ उम्मीदवार हो सकती है। वहीं पार्टी के अन्य नेताओं का भी जनसम्पर्क हो रहा है। लेकिन वह अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। यह बात कही न कही होई कमान को भी पता चल चुकी है कि जनता में लक्ष्मीसिन्हा के नाम की चर्चा जोरों पर है। इस लिए कॉग्रेस हाई कमान भी अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है और उम्मीदवारों को परख रही है।



No comments: