Translate

Saturday, October 21, 2017

खेत में शौच को गए युवक की गोली मार हत्या

खेत में शौच को गए युवक की गोली मार हत्या

फ़िरोज़ाबाद।। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कल्यान निवासी 30 वर्षीय अंकित पुत्र स्व लालाराम आज सुबह खेत में शौच को गया था। इसी दौरान किसी ने इसे गोली मार दी जो कि गोली उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर आनन फानन में ग्रामीण और परिजन पहुँचे। देखा तो वह लहूलुहान पड़ा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये।यहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये जानकारी देते हुए भाई सतेंद्र सिंह जो की जिला पंचायत विभाग में ड्राइवर के पद पर है बताया किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर पता नहीं किसने उसकी हत्या  दी। शव को मोरचरी में रखवाया गया है।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: