Translate

Tuesday, October 1, 2019

तहसील पर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन



फ़िरोज़ाबाद।। जनपद की सिरसागंज तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया विशाल धरना प्रदर्शन। बताते चले जनपद फिरोजाबाद के तहसील सिरसागंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देश पर व पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सिरसागंज तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। दुर्गपाल यादव उर्फ डीपी यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने बताया कि भाजपा सरकार में हो रहे अत्याचार ,महंगाई ,भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, किसान उत्पीड़न ,महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति /जनजाति की के निशुल्क प्रवेश एवं शुल्क प्रतिपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने व बिजली की बढ़ी हुई दरों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: