Translate

Thursday, October 31, 2019

परमाणु बंब के जनक थे डॉक्टर होमी


बिलारी,मुरादाबाद।। तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में बंदना प्रहर में प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने परमाणु हथियारों के जनक डॉ होमी जहांगीर के विषय में विस्तार से बताया तथा छात्रों को उनके जीवन से सीख लेकर वैज्ञानिक बन देश की सेवा करने का संदेश दिया।बुधवार को स्कूल की वंदना सभा में छात्र छात्राओं ने डॉक्टर होमी जहांगीर के जीवन चरित्र को जाना। इस दौरान प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राघव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परमाणु  हथियारों के जनक डॉ होमी जहांगीर का जन्म 30 अक्टूबर 1909 में मुंबई में हुआ था। डॉक्टर होमी टाटा इंडस्ट्रियल ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और एटॉमिक एनर्जी एस्टेब्लिशमेंट ट्रांबे के संस्थापक निदेशक रहे। भारत के परमाणु कार्यक्रम में आप का अहम योगदान रहा। 1947 में  कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने एडम्स पुरस्कार से सम्मानित किया और 1954 में पदम भूषण पुरस्कार मिला। आपको नोबेल के लिए भी नामांकित किया गया। इस तरह देश की सेवा करते हुए 24 जनवरी 1966 को विमान दुर्घटना में आप की मृत्यु हो गई।

बिलारी,मुरादाबाद से राघवेन्द्र सक्सेना बीनू की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: