Translate

Friday, October 18, 2019

बीएसएफ जवान की मौत, परिवार में कोहराम


शिकोहाबाद,फिरोजाबाद।। जवान की मौत की खबर सुनकर गुरुवार की दोपहर गांव चमरौली थाना मक्खनपुर में शोक की लहर दौड़ गई । दोपहर एक बजे फोन से जानकारी मिली की पश्चिमी बंगाल में 117 वीं बटालियन में एसआई के पद पर में तैनात बीएसएफ जवान विजय भान सिंह पुत्र सुंदर सिंह उम्र 52 की मौत हो गई है। वहीं घटना की वजह विभाग ने घरवालों को नहीं बताई है। गांव चमरौली थाना मक्खनपुर निवासी विजय भान सिंह यादव (52)  सीमा सुरक्षा बल में पश्चिमी बंगाल में तैनात थे। गुरुवार की दोपहर एक बजे तैनाती स्थल के किसी अधिकारी ने फोन कर उनके बेटे को उनकी मौत की जानकारी दी। बताया कि विजय भान सिंह की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पत्नी सुनीता देवी दहाडे़ मार बेहोश हो गईं। अफसर ने पूरी घटना की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जवान के बड़े भाई सत्यभान सिंह फौजी जो इस समय रिटायर हैं ने बताया कि विजय भान सिंह पश्चिमी बंगाल में 117 वीं बटालियन बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। लेकिन कारण कोई नहीं बता रहा है। 

पत्नी, बच्चों का बुरा हाल

शिकोहाबाद,फिरोजाबाद।। सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत की सूचना से पत्नी सुनीता देवी और बेटे विवेक यादव वहीं भाई सत्यवान सिंह और हरभान सिंह का रोते बिलखते बुरा हाल है। उनके बड़े बेटे विवेक यादव की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह एयरफोर्स में तैनात है। जवान एक माह पूर्व अपने घर पर आए थे।


कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: