Translate

Wednesday, October 30, 2019

दोज देकर अपने मायके से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर टक्कर लगने से महिला की होई मौत


आगरा।। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में  भैया दूज का त्यौहार मना कर अपने घर वापस लौट रही थी। किरण देवी पत्नी जय सिंह थाना बरहन क्षेत्र निवासी आबलखेड़ा अपने भाई की दोज लेकर फिरोजाबाद गई थी। किरन देवी दूज करने के बाद वापस घर लौट कर आ रही थी। उनको पता नहीं था। कि वह घर तक पहुंच पाएंगी या नहीं थाना एत्मादपुर छलेसर चौकी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन  मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया  महिला की मौत खबर मिलने से घर में मचा कोहराम

सोनू सिंह ब्यूरो चीफआगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: