Translate

Friday, October 18, 2019

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन हुआ


फिरोजाबाद।। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 के तहसील स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को टूण्डला के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज और वृह्स्पतिवार को श्रीमती सुगरा बेगम गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद रीतू गोयल ने विद्यार्थियों को कुपोषण, संचारी रोग, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण के विषय में समझाते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हम सभी पहले मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किया करते थे लेकिन अब ज्यादातर घरों में टेफ़लोन, एल्युमीनियम आदि के आधुनिक बर्तन सिर्फ भोजन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य औऱ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं। इनका प्रयोग करने से खाद्य सामग्री के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। विशिष्ट अतिथियों वित्त एवम लेखाधिकारी माध्यमिक मदन मोहन, सुरेन्द्र सिंह यादव ने भी जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला समन्वयक अश्वनो कुमार जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न परियोजनाओं जैसे बर्तनों का भोजन पर प्रभाव, पानी की गुणवत्ता में सुधार, आन्तरिक वायु प्रदूषण, स्वच्छता अभियान, परागकणों से फैलाब के कारण एलर्जी, क्षेत्र विशेष में जल संरक्षण के उपाय, कचरे से सम्बंधित उपाय, पानी का बचाव, कुपोषण, जल की गुणवत्ता, स्वच्छता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रदूषण आदि पर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किये हैं। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में नरेन्द्र कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह, श्रीमती भारती शर्मा, कविता एवं श्रीमती सुगरा बेगम गर्ल्स इण्टर कॉलेज में शरद पोरवाल, शाहीन अहमद, नीलोफर, ममता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। चयनित किये गए सभी जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन में आगामी 23 अक्टूबर को ब्रजराज सिंह इण्टर कॉलेज फिरोजाबाद में प्रातः 9 बजे से प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में टूण्डला तहसील के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज , एन सी आर केंद्रीय विद्यालय, बीरी सिंह इण्टर कॉलेज, कृषक इण्टर कॉलेज पचोखरा, दीनबन्धु इण्टर कॉलेज उसायनी, आर आर एम ए इण्टर कॉलेज बच्छ गांव , के पी सिंह इण्टर कॉलेज गढ़ी अफोह नारखी एवं तहसील फिरोजाबाद के श्रीमती सुगरा बेगम,डी ए वी इण्टर कॉलेज, कस्तूरबा इण्टर कॉलेज, ब्रजराज सिंह इण्टर कॉलेज, कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इण्टर कॉलेज, दाऊदयाल इण्टर कॉलेज, एम जी इण्टर कॉलेज आदि विद्यालयों के शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: