Translate

Thursday, October 10, 2019

उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची ताजनगरी, सर्किट हाउस में दी गई सलामी

आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए राज्‍यपाल पहुंच चुकी हैं। समारोह 11 अक्‍टूबर का है। 

आगरा।। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बने पटेल पहुँची ताजनगरी तय समय से करीब सवा घंटा देरी से उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल आगरा पहुंच चुकी हैं। खेरिया एयरपोर्ट से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंची। यहां सुरक्षाबलों ने सलामी देकर उनका स्‍वागत किया राज्‍यपाल 11 अक्‍टूबर को होने वाले आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई हैं।बुधवार करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल आगरा आई हैं। वे तीन दिन यहां रुकेंगी। 11 अक्‍टूबर को दीक्षा समारोह में शामिल होने के बाद वे फीरोजाबाद रवाना होंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंद बेन पटेल करेंगी। वे 10 अक्टूबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करेंगी। 11 अक्टूबर को विवि के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी, वे विवि का निरीक्षण भी कर सकती हैं।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: