Translate

Tuesday, August 14, 2018

तिरंगा को लेकर किया ये बड़ा एलान, प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें

आगरा। तिरंगा यात्रा निकालने के लिए एक बार फिर हिंदूवादी संगठन ने ऐलान करके जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस बार हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल ने तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है और यह यात्रा 15 अगस्त को निकाली जायेगी। अगर प्रशासन ने इस यात्रा को रोका तो अंजाम भुगतान होगा।राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा पर बड़ा ऐलान किया है। गोविंद पाराशर का कहना है कि 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था यह आजादी का दिन है। इस दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे शहर में आजादीें का जश्न मनाया जायेगा। गोविन्द पराशर ने साफ़ कहा कि अगर इस यात्रा को रोकने और इसकी परमीशन मांगने की कोशिश की गई तो इसके परिणाम बहुत घातक होंगे। गोविंद पाराशर का कहना है कि जब मुहर्रम निकलता है तो क्या इजाजत लेते हैं। अगर किसी भी तिरंगा यात्रा को रोकने की कोशिश की भारत में राष्ट्रीय बजरंग दल मोहर्रम भी नहीं निकलने देगा। गौरतलब है कि कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें चंदन गुप्ता की मौत हुई थी। इस तिरंगा यात्रा के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा को रोक दिया गया था। आगरा में भी कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दी गई थी।आगरा शहर में राष्ट्रीय बजरंग ने तिरंगा यात्रा का रूट तय कर लिया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि तिरंगा यात्रा तीन स्थानों से होकर निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा राजपुर चुंगी से अमर होटल, उर्खरा होकर निकाली जाएगी। दूसरी तिरंगा यात्रा कहरई मोड से अमर होटल तक निकलेगी। वहीं फुल्लटी बाजार से भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों युवा शामिल होंगे।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: