Translate

Saturday, August 18, 2018

हेल्मेट जागरूकता अभियान चलाया गया

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर।आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विकास मोर्चा के तत्वाधान में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जरीब चौकी चौराहे पर तीसरा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान का नेतृत्व विकास मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर शर्मा जी ने किया अभियान के दौरान विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान जी ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जरीब चौकी पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया ऐसे ही कानपुर देहात, फैजाबाद, फतेहपुर, अभियान चलाए जाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, निरंतर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जाता रहेगा अभियान से दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के महत्व को समझते हैं जब विकास मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को पुष्प देकर आग्रह किया जाता है तो वाहन चालक उस वक्त बहुत शर्मिंदगी महसूस करते हैं इससे उनके अंदर जागरूकता पैदा होती हैं और हेलमेट को उपयोग करते हैं आज के हेलमेट अभियान में मुख्य तौर से विकास मोर्चा संस्थापक विनोद शुक्ला, प्रदेश प्रभारी बीके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम शुक्ला प्रदेश महामंत्री उमेश भार्गव, प्रदेश मंत्री रंजीता सिंह,जिला उपाध्यक्ष सौरभ त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अमित पवार प्रदेश सचिव, रामजी श्रीवास्तव प्रदेश सचिव आदित्य दीक्षित, रितिका भार्गव जिला मंत्री, जिला सचिव श्याम पांडे, कल्याणपुर विधानसभा के पदाधिकारी हिरदेश पांडे, राज कनौजिया,अमित कुशवाहा, मोहित दुबे पवन गुप्ता समाजसेवक पंकज निगम रंजीत पाल फतेहपुर से करण साहू, बिठूर विधानसभा अध्यक्ष  हनिकेत द्विवेदी, महाराजपुर विधानसभा के प्रेम प्रताप सिंह, एवं विशाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: