Translate

Thursday, August 23, 2018

कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को दी भाव भीनी श्रद्धांजली

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के तत्वाधान में अध्यक्ष -धीरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में यशोदा नगर स्थित उप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जानकारी देते हुए। अध्यक्ष -धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यशोदा नगर स्थित उप कार्यालय में कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। महामंत्री बृजेश दीक्षित ने श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा। कि भारत ने अपने एक सपूत को खो दिया है। अटल बिहारी वाजपई अटल सोच से परिपूर्ण व्यक्ति थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों की आज भी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। पोखरन में जिस तरह से परमाणु प्रशिक्षण किया था। उस को भुलाया नहीं जा सकता। जहां अमेरिका ने अपना भारत के दबाव बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। लेकिन अटल बिहारी बाजपेई ने भारत की ताकत का लोहा जिस प्रकार से मंगवाया उसे विश्व ने भी माना कि भारत एक महाशक्ति है। पाकिस्तान ने कारगिल में जिस प्रकार से नीच हरकत की थी अटल बिहारी बाजपेई ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। और संसद में खुले तौर पर कहा था पहले पाकिस्तान पहले पीछे हटे। बाद में बातचीत होगी। उनकी विदेश नीति की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनकी राजनीति उनके व्यक्तित्व को विपक्ष भी मानता है। अटल बिहारी बाजपेई एक ऐसे नेता हुए जिनका विपक्ष भी सम्मान करता है। आज सभी पदाधिकारियों ने नम आखो के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य रुप से उपस्थित उमेश यादव सचिव जीतेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता लवलेश कुशवाहा सौरभ पांडे शशिकांत शर्मा गणेश दीक्षित सुरेश कुमार यादव अमित यादव महामंत्री ब्रजेश दीक्षित संयुक्त मंत्री विनीत सिन्हा त्रिभुवन सिंह यादव रामस्वरूप वर्मा पवन सैनी अतुल गुप्ता उप सचिव रमेश कुमार सिंह साहिल रंजीत और महेंद्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments: