Translate

Tuesday, August 14, 2018

दीनशाह गौरा में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

रायबरेली । ग्राम खोन्दपुर वि०ख० दीनशाह गौरा रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ साथ वृक्षारोपण,नारा लेखन,स्वच्छता शपथ कार्यक्रम किया गया। राज्य प्रशिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा नेहरू युवा केंद्र विश्व का सबसे बड़ा युवाओं का संगठन है हमारे देश में 70% लोग युवा हैं हम लोग सकारात्मक दिशा में देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि नेहरू युवा केंद्र संगठन युवाओं को जागरुक करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम में जिला सऺयोजक शैलेन्द्र सिंह राज्य प्रशिक्षक हर्षवर्धन सिंह पूर्व सेवाकर्मी उदयचंद पूर्व एन वाई सी आशुतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: