Translate

Thursday, August 16, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर में शोक की लहर

आगरा ।। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर गुरूवार शाम आते ही अटल जी के पैतिृक गांव बटेश्वर में शोक की लहर दौड़ पडी। गांव में सुबह से ही चौपाल घर पर टीवी लगा कर ग्रामीण उनके स्वास्थ की जानकारी ले रहे थे। लेकिन जैसे ही शाम होते निधन की खबर आई सब की आखें नम हो गई।बटेश्वर आगरा का तीर्थ स्थल भी है। जहां भगवान भोल नाथ का मंदिर है। अटल जी के अच्छे स्वास्थ के लिए सुबह से ही बटेश्वर मंदिर में साधु संत पूजा पाठ कर रहे थे। अटल जी आगरा के बाह तहसील के बटेश्वर से गहरा नाता रखते थे। उन्होने जिनका बाल्य अवस्था अपने पिता के साथ बटेश्वर गांव की गलियों में बीता था। जो कि पढाई लिखाई करने के लिए परिवार के साथ ग्वालियर चले गये थे। गांव बटेश्वर में आज भी उनका पैतिृक आवास भी है। अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने पर रेलवे लाइन स्थापित कराई थी। ताकि गांव का विकास हो सके। साथ ही तीर्थ स्थल पर पर्यटन को बढावा मिल सके। अटल जी ने राजनैतिक क्षेत्र में भी आगरा में कई बार बडी बडी सभाओं को सम्बोधित भी किया। जहां अटल जी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा रहती थी। आगरा से अटल जी की भांजी बहू निर्मला दीक्षित महिला आयोग की सदस्य सुबह ही उनसे मिलने के लिए एम्स पहुंची थी। जो कि दोपहर को उनके दिल्ली आवास पर भेज दिया गया था। जिन्होने बताया कि उनके सभी रिश्तेदारों को दिल्ली आवास पर बुला लिया गया था।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: