Translate

Monday, April 2, 2018

शातिर हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हाथों से बच निकला

फिरोजाबाद।। जनपद के थाना एका क्षेत्र के परीक्षत कुण्ड पर मेला लगा हुआ था अचानक वहां भगदड़ मच गयी। क्योकि पुलिस को पता चला कि मेले में हिस्ट्री शीटर लीला आ गया है। फिर क्या था। पुलिस ने अपना जाल फैलाना शुरू किया ही था कि लीला को खबर लग गयी कि पुलिस उसे पकड़ने आ रही है। उसने वहा से भागना शुरू किया तो पुलिस घेराबन्दी करते हुए पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गया। उसका मुख्य कारण था वहां की डयूटी पर तैनात होमगार्डस। क्योकि वहां मेले में जिन होमगार्डस की डयूटी लगी थी वो सभी लीला को जानते थे। अगर वो लीला को पकड़ते तो उन होमगार्डस की दुश्मनी हो जाती। इसलिए उन्होने उसे भगाना ही सही समझा।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: