Translate

Thursday, April 26, 2018

नहीं बनेगा रबड़ चेक डैम यमुना बचाने के लिए अब प्लान तैयार

आगरा।। यमुना की स्थिति दयनीय होती जा रही है, कारण है कि यमुना में पानी कम है। यमुना सूखती जा रही है जिसका असर ताजमहल की नींव पर भी पड़ने लगा है। इस समस्या के निदान के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रबर चेक डैम का शिलान्यास किया था लेकिन अब रबर चेक डैम नहीं यमुना पर बैराज ही बनेगा। इसको लेकर में गुरुवार को आला अधिकारियों के साथ एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने अधीनस्थ अशिकारियों से इस प्रोजेक्ट पर वार्ता की और इसकी समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति भी जानी। एससी आयोग के चैयरमैन का कहना था कि बैराज के लिए यूपी सरकार की ओर से लगभग 700 करोड रुपया मंजूर किया जा चुका है। सौ करोड की धनराशि जल्दी ही अवमुक्त कर दी जाएगी। यमुना पर बैराज 146.6 हाइट पर बनेगा। बैराज निर्माण कार्य का शिलान्यास स्वयं सीएम योगी आदित्य नाथ जी आगरा आकर करेंगे। मालूम हो कि पहले आगरा में रबड चैक डैम बनाया जा रहा था लेकिन अब प्रो. कठेरिया के प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा बैराज बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। बैराज बनने से शहर में पेयजल संकट की बडी समस्या दूर हो जाएगी और यमुना लबालब दिखाई देगी। पर्यटकों की संख्या भी यहां बढ जाएगी।बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव, डीएम गौरव दयाल, एसएसपी अमित पाठक, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, सिचांई विभाग के चीफ इंजीनियर, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद गांधी, प्रवक्ता शरद चौहान, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, कोर्डिनेटर चंद्र प्रकाश सोनी, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया आदि मौजूद थे.।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: