Translate

Sunday, April 22, 2018

किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज की छात्रा संस्कृति शाक्य ने बढ़ाया फिरोजाबाद का मान

फिरोजाबाद।।उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने सामाजिक हित में किए गए कार्यों और मानवता की सेवा में विशेष योगदान के लिए आगरा मण्डल में से चयनित फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज की छात्रा संस्कृति शाक्य को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट / गाइड में फिरोजाबाद जिले का प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिलने वाले सम्मान का श्रेय संस्कृति ने अपने पिता नेत्रपाल शाक्य और गुरुजनों को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुमरानी भटनागर ने छात्रा का उत्साह वर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्कृति शाक्य ने ना सिर्फ विद्यालय का नाम ही रोशन किया है बल्कि जनपद के भी नाम रोशन किया है।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: