Translate

Wednesday, April 25, 2018

खाद्य अधिकारी की जांच से मचा हड़कंप, जांच को लिए सैंपल

आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन देश के बेहतर स्टेशनों में शुमार है। ताजमहल के कारण सबसे अधिक पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से आगरा पहुँचते है। इतना ही नहीं देशी और विदेशी पर्यटक भी इन संचालित ढाबों पर खाना खाते है लेकिन आगरा कैंट स्टेशन के बहार संचालित ढाबों पर उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य विभाग की महिला अधिकारी इन ढाबों पर मिलने वाले खान पान की चीजों की गुणवत्ता की जांच करने पहुंची। कोई भी समझ नहीं पाया कि अखिरकर हो क्या रहा है। अधीनस्थ अधिकारियों ने जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैनी के नेतृत्व में यहां संचालित ढाबों पर बनने वाले खाने के सैंपल भरे। कई ढाबों पर गंदगी मिलने पर उन्हें साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। वहीं ढाबा संचालकों को लाइसेंस बनवाने के लिए भी हिदायत भी दी गई। श्वेता सैनी की कार्रवाई से ढाबा संचालकों में अफरा तफरी मची रही। जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैनी ने बताया कि छावनी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। यहां से शिकायतें मिल रही थीं कि ढाबा संचालक खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद यहां निरीक्षण किया गया। साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। खाद्य विभाग के लाइसेंस भी कई ढाबा संचालकों पर नहीं मिले। इस कार्रवाई में 11 सदस्यीय टीम मौजूद रही। उनकी टीम ने यहां से पेठे के नमूने लिए है। वहीं जो सामान ये लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके भी नमूने लिए गए हैं। दाल, आटा, बेसन, सब्जी के नमूने भर कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैनी का कहना था कि इस क्षेत्र में पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। ख़राब खाने के करण किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो और आगरा का नाम ख़राब ना हो इसलिये कार्यवाही की गयी है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: