Translate

Monday, July 22, 2019

परिवर्तन पाठशाला का शुभारम्भ


सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
आगरा।। नया विचार नयी ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की आगरा यूनिट द्वारा फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत और शिक्षा क्रांति के जनक आदरणीय गम्भीर सिंह साहब की प्रेरणा से परिवर्तन पाठशाला का शुभारम्भ "सामुदायिक भवन, गली नम्बर 4 जगदीशपुरा, आगरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पुष्कर ने फाउंडेशन द्वारा देशभर में चल रही परिवर्तन पाठशाला और गम्भीर सिंह जी द्वारा शिक्षा क्रांति के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और  बच्चों को शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेंसिल, रबड़, बॉक्स और शॉपनर) प्रदान की गयी। जिलाध्यक्ष अरविंद पुष्कर और सुनीता रानी ने परिवर्तन पाठशाला में पढ़ाने वाले अध्यापक कु.संजना और मयंक मान सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया।सुनीता रानी ने फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपने सहयोग का आश्वासन दिया।अन्य वक्ताओं में राजेश शमी, राजेश सिंह मान, पूरन चन्द , मान सिंह, सुनीता रानी, रमनेश कुमार, मयंक मान सिंह, सुनील पिप्पल, कु.संजना, दारा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।

No comments: