Translate

Wednesday, July 31, 2019

शिक्षा मित्र गृह क्लेश के चलते फंदे पर झूली मायके पक्ष ने काटा हंगामा


आगरा।। थाना फतेहाबाद के अंतर्गत ग्राम गढी सावराय मे मंगलवार को महिला शिक्षामित्र फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली।मृतका के मायके पक्ष द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। 32 वर्षीय द्रौपदी पत्नी हरिओम निवासी गढी सावराय मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद  प्रवेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक सुवेश कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।तथा गांव नीवरी डौकी से मायके पक्ष भी मौके पर पहुंच गए।मृतका के भाई रविन्द्र कुमार कुशवाहा का आरोप था।कि मेरी बहिन की ससुरालीजनो द्वारा हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। ससुरालीजनों आये दिन क्लेश करते थे।तथा द्रौपदी प्राथमिक विद्यालय ठीपुरी मे शिक्षा मित्र के पद पर नियुक्त थी।तथा पति ईको गाडी चलाता है।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शवविच्छेदन गृह आगरा भिजवाया गया है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: