Translate

Tuesday, July 30, 2019

आखिर अधिकारियो के लापरवाही की हो गयी शिकार बीमार गाय , मौत


मधुकर राव मोघे ब्यूरो चीफ कानपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र     
कानपुर । कल सुबह एक गाय के गम्भीररुप से बीमार होने व उसके तड़पने की रिपोर्ट नगर निगम के डा० ए के सिंह को की गयी। स्वयं कोई कार्रवाई के स्थान पर सिंह जी ने शिकायत कर्ता को मुख्य चिकित्सक एस एस सिंह   का फोन न० उपलब्ध करा दिया। चीफ साहब जी ने भी स्वयं कोई कार्रवाई न करने शिकायत कर्ता को एक डा० का फोन न० उपलब्ध करा कर अपना दायित्व पूरा कर लिया। शिकायतकर्ता आनन्द मंगल के महामंत्री ज्ञानप्रकाश अग्रवाल ने पशु चिकित्सक से बात की। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आवश्यक दवाएं दे दी है, पर गाय को तत्काल हास्पिटल शिफ्ट कराने की जरुरत है। कोई भी नगर निगम अधिकारी गाय को हास्पिटल भेजने को तैयार नहीं हुआ। सब एक दूसरे अधिकारी को जिम्मेदार बताते रहे। अधिकारियों की भारी लापरवाही के रहते गाय पांच घन्टा तड़पने के बाद सायं चार बजे मर गयी। गाय के छोटे बझडे से नगर निगम के अधिकारियों ने उसकी मां छीन ली। रात ११ बजे नगर निगम ने जेसीबी व एक टैक्टर से मृत गाय उठा ली। डा० ए के सिंह का कहना है नगर निगम का एक हास्पिटल है जिसमें मेनिका गांधी के एन जियो के जानवरों का ही इलाज होता है। ज्ञान प्रकाश जी का कहना है एसे भ्रष्ट व्यवस्था के रहते मोदी सरकार का गौ रक्षा अभियान जब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

No comments: