Translate

Sunday, July 28, 2019

महिला सुरक्षा के गुर बताए एसओ विनोद सिंह ने



मधुकर राव मोघे ब्यूरो चीफ कानपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र 
कानपुर ।। बिठूर स्थित सभी विद्यालयों में बिठूर थाना अध्यक्ष के द्वारा एंटी रोमियो टीम के प्रभारी के  साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में जुलाई  माह में चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान (जुलाई अभियान)  प्रभावी तरीके से प्रचार प्रसार करते हुए शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज  बिठूर  में बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु 2 घंटे का  पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। सभी को काफी प्रभावी व सरल तरीके से शासन द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधित स्कीमों व उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस दौरान बालिकाओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।जिसमें बालिकाओं द्वारा  व्यक्त की गई आशंकाओं का निराकरण किया भी किया गया। जुलाई अभियान के उक्त सत्र उपरांत बालिकायें आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आयी। उक्त कार्यक्रम अनवरत रूप से चालू रहेगा। वह चला गया अभियान में प्रमुख रूप से एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एसआई विराग मिश्रा सिपाही अभय प्रताप व महिला सिपाही प्रियंका यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

No comments: