Translate

Saturday, July 27, 2019

तालाब में डूबकर 6 वर्षीय बालक की मौत, घर से खेलने निकला था बालक


आगरा।। फतेहाबाद 27 जुलाई को घर से खेलने के लिए निकला 6 वर्षीय बालक घर के पीछे तालाब में डूब गया। 2 घंटे बाद परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। बालक के घर में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुठा झील निवासी लाखन सिंह का 6 वर्षीय पुत्र राजबहादुर शाम 4 बजे घर से खेलने की बोलकर निकल गया था। बाद में जब 2 घंटे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की बाद में उसका शव घर के पीछे बने तालाब में उतराता हुआ मिला। बताया जाता है।कि तालाब की बाउंड्री वॉल नहीं थी। तथा बच्चा उसमें डूब गया था। मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये तथा शव को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: