Translate

Friday, July 26, 2019

लापरवाह हुये अधिकारी, ग्रामीणो ने बचाई एक बछड़े की जान


रायबरेली।। जहाँ पर बेरहम अधिकारी हो ,वहाँ पर बेजुबान पशुओ का सहारा कोई कैसे बन सकता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।  शुक्रवार को सुबह मेरी 6:00 बजे मुराई बाग चौराहे से चंद कदम की दूरी डलमऊ रोड पर स्थित खुले नाले  मे गाय का एक बच्चा गिर कर घायल हो गया।  देखते ही देखते मौके पर मजमा लगने लगा लोग गाय के बछड़े को निकालने का प्रयास कर रहे थे परंतु उनके हाथ निराशा ही लग रही थी। इसके बाद परेशान इस मामले की सूचना डलमऊ वन दरोगा राम प्रकाश शुक्ला को दी। उन्होंने स्थाई लोगों से कहा कि आप लोग स्वयं 8 से 10 लोग एकत्रित होकर गाय के बछड़े को निकाल ले वहां पर हमारी आने की आवश्यकता नहीं है इतना बड़ा मामला भी नहीं। कि  वन विभाग की टीम द्वारा गाय के बछड़े को निकाला जाए अगर आप लोगों से गाय का बछड़ा नहीं निकलता है तो नगर पंचायत कर्मचारियों को बुला लो। वन दरोगा की बात सुनकर लोग काफी आक्रोशित हो गए। एक ओर जहां सरकार बेजुबान पशुओं के रहन-सहन के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर गौशाला का निर्माण का कार्य करवा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा बेजुबान पशुओं के इस बर्ताव को देख कर लोग हैरान हो रहे हैं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा गाय के बछड़े को नाले से बाहर निकाला गया। कस्बा निवासी दिनेश मोदनवाल, फुरकान, सुधीर जायसवाल, ऋषभ मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने वन विभाग के कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग की है।


जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: